फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक राहुल राज द्वारा जनपद मे ताबड़ तोड़ बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने व कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने हेतु डेढ दर्जन से अधिक उपनिरीक्षकों को इधर से उधर किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार जाफरगंज थाने मे तैनात उपनिरीक्षक रजनीकांत पाण्डेय को खागा कोतवाली भेजा गया है वहीं हथगांव थाने मे तैनात एसआई विवेक कुमार को सदर कोतवाली के कचेहरी चैकी प्रभारी बनाया गया है। गाजीपुर थाने मे तैनात उपनिरीक्षक राजीव कमल पाण्डेय को मलवां एसआई बनाया गया है। वहीं थरियांव थाने मे तैनात उपनिरीक्षक प्रशांत कटियार को हरिहरगंज चैकी की बगडोर सौंपी गयी है। वहीं सदर कोतवाली मे रहे एसआई रजनीश कुमार तिवारी को गाजीपुर एसआई बनाया गया है। वहीं मलवां थाने मे तैनात उपनिरीक्षक राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी को जेल चैकी इंचार्ज बनाया गया है।
वहीं उपनिरीक्षक मुकेश कुमार सिंह को मलवां से सदर कोतवाली भेजा गया है। वहीं सदर कोतवाली मे तैनात महिला एसआई कीर्ति गुप्ता को महिला थाना भेजा गया है। इसी क्रम मे कोतवाली मे ही तैनात एसआई अखिलेश कुमार को किशनपुर थानाक्षेत्र के मड़ौली चैकी इंचार्ज बनाया गया है। इसी तरह बिन्दकी कोतवाली मे तैनात एसआई संदीप कुमार तिवारी को जाफरगंज भेजा गया। जबकि पुलिस लाइन मे तैनात एसआई विद्यावासिनी तिवारी को असनी चैकी की जिम्मेदारी सौंपी गयी। उधर किशनपुर थाने मे तैनात उपनिरीक्षक उमाशंकर को बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सरकी चैकी प्रभारी बनाया गया है।
वहीं बिन्दकी कोतवाली के सरकी चैकी इंचार्ज रहे विपिन कुमार यादव को किशनपुर थाने भेजा गया है। उधर कोतवाली मे रहे एसआई सुरेन्द्र सिंह को किशनपुर थाना भेजा गया है। वहीं खखरेरू थाने मे तैनात उपनिरीक्षक अवधेश कुमार को सदर कोतवाली भेजा गया जबकि कोतवाली मे एसएसआई के पद पर रहे राकेश मौर्या को थरियांव एसएसआई बनाया गया है। वहीं कचेहरी मे तैनात एसआई दिलीप कुमार कटियार को धाता भेजा गया है। जबकि जेल चैकी इंचार्ज रहे मलखान सिंह को किशनपुर भेजा गया है।
इसी तरह उपनिरीक्षक रामेश्वर प्रसाद मिश्रा को किशनपुर से सदर कोतवाली भेजा गया जबकि किशनपुर थाने मे तैनात रहे एसआई सन्नेस गौतम को खखरेरू थाना भेजा गया है। वहीं पुलिस अधीक्षक राहुल राज के अनुसार यह फेरबदल जनपद मे बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु कार्यवाही की गयी है।
Leave a Reply