आन्नद के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

[object Promise]
उपेंद्र कुशवाह

पडरौना,कुशीनगर : नगर के जटहा रोड दुर्गा पुजा सेवा समिति के तत्वावधान में मंगलवार को आयोजित जगराता सुप्रसिद्ध भजन गायक आन्नद चौबे ने अपने भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्‍ध कर दिया। आन्नद के साथ श्रद्धालु रात भर झूमते-गाते रहे।

भजन गायक अान्नद चौबे ने ‘सबके मन को भाय रे मां की लाल चुनरिया गीत की प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। इसके बाद आन्नद ने ‘पधारो मोरे आँगना और ‘मन का पंछी पिजड़े में है बन्द की प्रस्तुति से सभी को झूमने को मजबूर कर दिया।

इसी क्रम में उनकी प्रस्तुति ने ‘मैं तो रज रज खुशियां मनवा और ‘मैं हूं तेरा नौकर तेरी हाजिरी रोज़ लगाता हूं ने श्रद्धालुओं को थिरकने को मजबूर कर दिया। इसके पहले समिति के अध्यक्ष व बिहार मधुबनी ब्लाक के प्रमुख मंन्नू सिंह चंदेल ने आरती कर जागरण का शुभारंभ किया। इस दौरान जागरण कार्यक्रम मे गायक नीरज निराला के साथ महिला भजन गायिका के आलावे झांकी कालाकारो ने एक से बढ कर एक झांकी प्रस्तूत कर सबका मन मोह लिया |

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *