आनाज के मामले में रिकॉर्ड बनाने वाले देश में महिला ने तोड़ा भूख से दम

आनाज के मामले में रिकॉर्ड बनाने वाले देश में महिला ने तोड़ा भूख से दम

 

 

बरेली। हर साल भारत आनाज में रिकॉर्ड बनाता है। लेकिन उसी देश में ना जाने कितने लोग भूख मरी से मर जाते हैं। ऐसा हा एक मामला सामने आया है उत्तर प्रदेश के बरेली का जहां एक महिला ने भूख से दम तोड़ दिया। महिला कई दिनों से बीमार थी और वह कमजोरी के कारण राशन नहीं ला पा रही थी और राशन दुकानदार ने उसके पति को राशन देने से इंकार कर दिया था। भूखी महिला ने बीते बुधवार को दम तोड़ दिया। प्रशासन ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

bareilly

बता दें कि सकीना अपने पति के साथ बरेली में रहती थी। पिछले कई दिनों से वह बीमार चल रही थी। घर में राशन खत्म हो गया था। बीमारी के कारण सकीना राशन लेने दुकान पर नहीं जा सकती थी। उसके पास बीपीएल कार्ड था। सकीना ने कार्ड लेकर अपने पति को राशन लेने के लिए भेजा, लेकर राशन डीलर ने सकीना के पति को राशन देने से इनकार कर दिया। काफी मिन्नतें करने बाद भी डीलर ने उसे खाली हाथ वापस लौटा दिया। घर में अनाज का एक दाना भी नहीं था। आखिर में बीमार सकीना ने भूख से तड़पकर दम तोड़ दिया।





Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *