आत्मा योजना का लाभ पात्र कृषकों को दिलाएं : जिलाधिकारी

[object Promise]

अमेठी।  जिलाधिकारी शकुंतला गौतम ने कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में संचालित योजनाओं की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि सरकार द्वारा किसानों के हित में संचालित योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ अधिक से अधिक पात्र किसानों को दिलायें, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके।

उन्होंने कहा कि जनपद के प्रगतिशील कृषकों को ऐसे अनुसंधान केंद्रों का भ्रमण कराया जाये, जहां कृषि, उद्यानीकरण के साथ-साथ अन्य कार्यक्रम भी संचालित होते हों, जिससे कृषक अपनी फसल उत्पादन के साथ-साथ बागबानी, पशुपालन व मछली पालन आदि का भी प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने आय के श्रोतों में बढोत्तरी कर सकें। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह योजना अन्तर्गत प्राप्त लक्ष्य की पूर्ति निर्धारित समय सीमा के अन्दर पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
प्रगतिशील किसानों ने कृषि बीज भंडार केंद्र पर किसानों को रसीद न देने की समस्या उठाई, जिस पर जिलाधिकारी ने उपनिदेशक कृषि को सभी बीज भंडारों पर किसानों को रसीद देने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि योजनाओं में आन लाइन पंजीकरण किये जाने के उपरान्त जो कृषक बन्धु नियमानुसार ड्राफ्ट आदि की प्रक्रिया पूर्ण करते हैं तो उसे प्रथम आवक प्रथम पावक के अनुसार योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।
       बैठक के दौरान उप निदेशक कृषि सत्येंद्र सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी रमेश पाठक, जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय, भूमि संरक्षण अधिकारी डा0 हरिकृष्ण मिश्रा, प्रगतिशील किसानों सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *