आत्मघाती हमले के विरोध में सिधुआ बाजार में कैंडल जलूस निकाल फूंका पुतला

[object Promise]

बसहिया गांव के प्रधान के नेतृत्व में नौका टोला के युवा मुस्लिमों का रहा सहयोग

रिपोर्ट उपेन्द्र कुशवाहा

पडरौना,कुशीनगर : पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले में देश के वीर जवानों की शहादत में सोमवार को बसहिया,सिधुआ बाजार क्षेत्र के विभिन्न व्यापारी व युवाओं द्वारा कैंडल जुलूस निकाल आतंकवाद का पुतला फूंका गया। इस दौरान जहां सिधुआ बाजार से जुड़े सभी दुकानदारों ने पूरे दिन अपनी दुकानें बंद रखी वहीं आतंकवाद को समाप्त करने के आंखों में ज्वाला भड़क उठा। सिधुआ बाजार मे कैंडल जूलूस निकाल आतंकवाद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें अजहर मसूद,पाकिस्तान,आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। जिसका नेतृत्व सन्तोष गुप्ता ने किया। और उन्होने कहा कि वीर जवानों को धोखेबाजी से कायराना हरकत कर मारने वाले आतंकवादियों को सीने में गोली से भून राख करने की जरूरत है। जुलूस बाजार से निकल अगल बगल के विभिन्न चौराहों से होते हुए गांव घुमते हुए पुनः सिधुआ बाजार मे आकर समाप्त हुआ।

इस मौके पर भाजपा नेता चंद्रभान कुशवाहा,हियुवा नेता राजन जायसवाल,मनीष उर्फ बुलबुल जायसवाल,बिराट मिश्रा श्याम साहा,आलोक कुमार,धुरुप कुशवाहा, मुन्ना भारतीय,नासिर हुसैन सुडन, राजेश कुशवाहा,पप्पू बर्मा, मंटू मद्धेशिया,हरी कुशवाहा,अनिल बर्मा,गनेश चौधरी,महेश चौधरी, सत्येन्द्र मिश्रा,चिन्टू पांडे जितेन्द्र गुप्ता,देवनारायण कुशवाहा उर्फ विधायक, शिवनारायण गुप्ता,आनंद लाल श्रीवास्तव,बिरजा कुशवाहा, दुलारे खरवार अख्तर,इम्तियाज सैफी,मजीद,लालू,मल्लू,रमेश कुशवाहा,सुबाष कुशवाहा,सुरेश कुशवाहा,बसहिया गांव के प्रधान मोहम्मद कलीम,रियाज अंसारी, घनश्याम खरवार,इजहार आलम मारकन्डेय खरवार,अरविंद उर्फ गोलू कुशवाहा,सूरज खरवार,व जिला पंचायत सदस्य के पूर्व उम्मीदवार सुधीर कुशवाहा नेतृत्व में सिधुआ बाजार मे शहीद जवानों के मृत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इसके उपरांत इस यहां से जुड़े व्यापारियों ने प्रत्येक दुकानदारों से चंदा वसूल कर शहीदों के नाम से भारतीय सेना के राष्ट्रीय खाता में भेजने का काम किया गया |

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *