आतंकी हमले में शहीद जवानों के याद में इस बार की होली गीत नहीं गाएंगे,गायक आकाश मिश्रा

[object Promise]
रिपोर्ट उपेन्द्र कुशवाहा
कुशीनगर : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि देने और प्रदर्शन का दौर अब भी जारी है। दूसरी ओर आगामी आने वाले होली के त्यौहार पर अपनी गीत की तैयारी में जुटे महुआ टीवी नहले पे दहला प्रोग्राम के विजेता रहे सिंगर आकाश मिश्रा इस बार होली पर गीत नहीं गाएंगे | हालांकि गायक आकाश मिश्रा आंतकवादी हमले में शहीद हुए उन जवानों के प्रति गीत गाने की तैयारी में जुटे हुए हैं,जिन्हें सुनकर आपकी आंखे नम हो जाएंगी |
गौरतलब हो कि भोजपुरी,हिन्दी जगत से जुड़े गायकों द्वारा आगामी पडने वाले होली के पर्व को लेकर अपनी अपनी गीत प्रस्तुति करने के लिए पूर्व से ही तैयारी में जुटे हुए थे,इसी बीच पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले में भारत के 42,जवान शहीद हो गए,उधर हमला से पुर्व होली पर अपनी गीत के तैयारी में जुटे सिंगर आकाश मिश्रा,वर्तमान में भारत के वीर उन जवानों पर हुए पुलवामा के आत्मघाती हमले में जान गवा चुके शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए इस बार के आगामी होली के त्यौहार पर वे अपनी होली गीत नहीं गाएंगे,सिंगर श्री मिश्रा कहते हैं कि आगामी होली को लेकर विभिन्न गायकों द्वारा अपनी,अपनी होली गीत को दर्शकों के बीच प्रस्तुति देने में जुटे हुए थे। जबकि श्री मिश्रा इस बार की होली पर होली गीत न गाकर गत दिनों जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकवादी हमला में शहीद हो चुके 42 जवानों की याद में देश भक्ति गीत गाएंगे |

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *