रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन/तकी मेहदी
बल्दीराय /सुलतानपुर
कश्मीर के पुलवामा में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए बल्दीराय के बिंदेश्वरीगंज कस्बे में पुतला फूंक कर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया । शोकसभा में शहीद सैनिकों को यादकर दो मिनट मौन रखा गया
सैनिकों पर कायराना हमले के जिम्मेदार पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए व पाकिस्तान की सरकार का पुतला फूंक कर दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई कस्बे में बड़ी संख्या में नागरिक व बाजार वासी मौजूद रहे ।
इस मौके पर अवधेश अग्रहरी, रामाकांत अग्रहरी, भाजपा नेता नरेंद्र अग्रहरी, दिलीप सिंह ,अनिल दूबे , गुड्डू तिवारी,राम उचित दूबे , अवधेश पाण्डेय,सुधा सिंह, बाजार मालिक मोहन सिंह समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। वही दूसरी तरफ कश्मीर के पुलवाना में आतंकी हमले में शहीद हुए अमर सपूतों की आत्मा की शांति के लिए बल्दीराय बाजार में कैंडल मार्च निकाला गया।बल्दीराय तहसील क्षेत्र के सेंट जॉन्स कान्वेंट स्कूल पारा गनापुर के स्कूली बच्चों व टीचरों ने पाकिस्तान का पुतला फूंक कर शहीदों के जिंदाबाद के नारे लगाए।।
कैंडल मार्च निकाल कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी ।कैंडिल मार्च बल्दीराय बाजार में निकाला गया,कैंडिल मार्च में राहगीर व बाजार वासी भी शामिल हुए ।इस मौके पर डॉक्टर नफीस अहमद,शिवम श्रीवास्तव, सफी उल्ला खान,पंकज श्रीवास्तव, अरविंद पाण्डेय,आराधना चार्ल्स,मास्टर राम अवध यादव,आरिफ सिद्दीकी, स्वामी शरण यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।
Leave a Reply