आठ माह से ट्रंसफार्मर न लगने से अधेरे में जीने को मजबूर है सिद्धई राय के पुरवा के बीस घरो के लोग

[object Promise]
अमेठी l जिले के मुसाफिरखाना तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा भद्दोर के सिधाई राय के पुरवा में आठ माह पूर्व  बिजली ट्रांसफार्मर चोरी चले जाने से बीस घरों के लोग बिजली के बिना जीने को मजबूर है l जानकारी के मुताबिक पूरे सिद्धई राय के पुरवा में लगे  बिजली के ट्रांसफार्मर आठ पूर्व चोरी हो जाने पर  विधुत विभाग ने मात्र चोरी की रिपोर्ट कोतवाली में  लिखकर कान में तेल डाल कर बैठ गए l
बिजली विभाग के भर्ष्ट अधिकारियो के चलते 20 घरो में बिजली नहीं आ रही है आठ महीनों से बिजली के बिना जीने को मजबूर है लोग बिजली विभाग की इतनी बडी मनमानी बिजली न मिलने पर भी बिल बराबर भेज जा रहा है l
ग्राम वाशियो के अनेकों बार शिकायत करने पर भी कोई कार्यवाही बगैर 10 हजार रुपये के बिना नही हो रही है l
जबकि सूबे के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ के द्वारा 24 घंटे के अन्दर ट्रांसफार्मर बदलने कि बात कही जा रही है जो कि पूरे तरीके से बकवास साबित हो रही है l

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *