(देवरिया कार्यालय)
रिपोर्ट-मन्नान अहमद
देवरिया,20 मार्च। जहाँ पूरा देश होली के रंगों में डूबा होगा वही देवरिया की आरपीएफ पुलिस के जवान पुलवामा में हुए आतंकी हमले को लेकर होली नही मनाएंगे।
उक्त आशय की जानकारी आरपीएफ इंस्पेक्टर अभय कुमार राय ने देते हुए बताया कि पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के परिवारों के लोग जहाँ होली नही मनाएंगे वही देवरिया आरपीएफ पुलिस भी होली नही मनाकर देर शाम को कैंडल जलाकर शहीदों को अपनी श्रधांजलि अर्पित करेंगे।
Leave a Reply