[object Promise]
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज उत्तर प्रदेश में पहली बार स्थापित हो रही महिला पीएसी बटालियन के आवासीय एवं अनावासीय भवन तथा पुलिस प्रशिक्षण केंद्र (PTC) के लिए बनने वाले भवनों का शिलान्यास करेंगे। फर्टिलाइजर के मैदान में 562 करोड़ की लागत से बनने वाले भवनों के निर्माण का जिम्मा लोक निर्माण विभाग को सौंपा गया है।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एसपी भारती और प्रवीण कुमार ने बताया कि डीपीआर शासन को भेज दिया गया है। धन मिलते ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
[object Promise]
Leave a Reply