रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
बल्दीराय/सुल्तानपुर :- ज्यों ज्यों चुनाव नजदीक आ रहा है त्यों त्यों सुल्तानपुर लोकसभा चुनाव का प्रचार प्रसार अपनें चरमसीमा पर चढ़ रहा है इसौली विधानसभा बल्दीराय तहसील क्षेत्र के कस्बा इसौली,कस्बा माफियात,भवानीपुर, वलीपुर,आदि गांवों में नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से कार्यकर्ताओं में गठबन्धन प्रत्याशी के पक्ष में जोश भरने पहुचे पूर्व सांसद सदस्य मोहम्मद ताहिर खान नें भाजपा सरकार पर जमकर हमलावर होते हुए कहा कि आज देश के हालात बहुत खराब है।
युवाओं का रोजगार छीन लिया गया डीजल रसोई गैस व खाद के दाम बढ़ाकर किसानों को लूटने का कार्य किया जा रहा। रसोई गैस का सिलिंडर जो कभी पांच सौ रूपये मिल रही थी वह आज एक हजार रूपये में मिल रहा है महिलाओं को लूटा जा रहा है यहाँ तक कि महिलाएं शुरक्षित नहीं है किसानों की फसलों को छुट्टा जानवरं फसलों को खा जा रहे है जिससे किसानों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है और बची कुची फसल सरकार उनकी फसलों के सही दाम नही मिल पा रहे नोटबन्दी ने देश के व्यपारियो ,आम नागरिकों की कमर तोड़ दी है।
2019 का चुनाव नई आजादी का चुनाव है सभी युवाओ ,महिलाओं, मजदूर, किसानों, श्रमिको को अपने हक व विकास के लिए गठबन्धन के साथ खड़े होने का समय आ गया है । चंद्र भद्र के चुनाव के खेवनहार उन्ही के छोटे भाई यशभद्र सिंह ने मौजूद जनता से अपील की और कहा हमारे गठबन्धन का वादा है सभी को एकसाथ लेकर चलने का। भाजपा प्रत्याशी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह नफरत फैलाने वाली राजनीति करतीं है ऐसे लोगों के बहकावे में ना आवें । पार्टी संगठन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी युवाओ के कंधों पर है । गठबन्धन प्रत्याशी चंद्र भद्र सिंह को जितायें और देश की एकता अखंडता के बरकरार रखें ।इस कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य डाक्टर नफीस अहमद ने कहा आज युवाओ को धर्म ,जाति से उठकर विकास के लिए महागठबंधन पर भरोसा जताना चाहिए । सभी को गठबन्धन प्रत्याशी को जिताने का संकल्प लेकर एकजुटता दिखाने के लिए सड़क पर निकलने का वक्त है।
Leave a Reply