आज देश का जो विकास है वह कांग्रेस पार्टी की देन :डॉ संजय सिंह।

[object Promise]

ब्यूरो चीफ:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुल्तानपुर। लोकसभा क्षेत्र मे कांग्रेस प्रत्याशी डॉ0 संजय सिंह ने अपना जनसम्पर्क अभियान तेज कर दिया है। डॉ0 संजय सिंह ने सोमवार को लंभुआ विकास खंड का भ्रमण करने के बाद मंगलवार को दूबेपुर विकास खंड मे जन संपर्क किया और जगह-जगह नुक्कड़ सभा के द्वारा लोगों को संबोधित किया।।

राज्य सभा सांसद डॉ0 संजय सिंह ने सुबह दस बजे दमगणीया से अपना प्रचार अभियान शुरू किया और यह अभियान बनकेपुर, लौहर दक्षिण, नकराही, अलहदादपुर, पलिया, कटावा, लोहरामऊ, से होकर धम्मौर मे समाप्त हुआ। हर स्थल पर डॉ0 संजय सिंह ने नुक्कड़ सभा को संबोधित किया और सभा मे भारी जन समुदाय उपस्थित रहा। सांसद डॉ0 संजय सिंह ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि कांगेस पार्टी हमेशा से विकास को समर्पित रही है। आज देश का जो विकास है।

वह कांग्रेस पार्टी की देन है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने घोषणा किया है की कांग्रेस की सरकार बनने के बाद हम देश के गरीबों को साल मे 72000 रूपए की आर्थिक मदद करेंगे। कांग्रेस देश के गरीबों को न्यूनतम आय की गारंटी देगी। सुल्तानपुर की बात करते हुए उन्होने कहा की सुल्तानपुर का सर्वांगीण विकास हमारा पहला लक्ष्य होगा और इस पर हमने पहले भी काम किया है। साथ ही सुल्तानपुर में भय मुक्त समाज भी होगा जिससे सभी को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त हो सके। डॉ0 संजय सिंह ने आगे कहा कि हम हमेशा सीधे जनता से ही अपना संवाद रखते हैं और उसी से हमारा गठबंधन है। उन्होने आगे कहा की 2009 से 2014 के बीच शुरू किए जो काम सरकार की उपेक्षा के कारण रुके पड़े हैं उन्हे समय के भीतर पूरा कराया जाएगा। हमने अपने कार्यकाल मे सुल्तानपुर में ओवरब्रिज, पुल निर्माण, ट्रामा सेंटर की स्थापना, खेलकूद संसाधन, विद्युतीकरण, अधिवक्ताओं के लिए सभागार, नवोदय विद्यालय, मॉडल स्कूल की स्थापना, 22 बैंक की शाखाओं की शुरुवात, हजारों सोलर लाइट और हैंडपम्प, तथा रेल सुविधाओं में विस्तार करने का काम किया था। डॉ0 संजय सिंह ने कई जगहों पर मूल अवधी शैली में उपस्थित जन समुदाय से बात किया जिससे जो उपस्थित जन समुदाय मे उनकी शैली और लोकप्रिय स्वभाव के बारे मे चर्चा का विषय रहा। डॉ0 संजय सिंह के दौरे के समय उनके साथ शिव प्रसाद तिवारी, फिरोज अहमद, रणजीत सिंह सालूजा, मो. रियाज़(ठेकेदार),जफर उल्ला, जमीदार यादव, जिम्मी भाई, राम पूजन सिंह, लतीफ़, हकीफ, तौहीर, बरसाती,आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *