आज कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल नन्दी का पुनर्जन्म महोत्सव मनाया

आज कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल नन्दी का पुनर्जन्म महोत्सव मनाया
जनपद प्रयागराज उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नन्दी 12 जुलाई को हर वर्ष की तरह इस बार भी अपना पुनर्प्राप्त महोत्सव मनाया।कार्यक्रम में सुरेश खन्ना नगर विकास मंत्री, उपेंद्र त्रिपाठी राज्यमंत्री,अनुपमा जैसवाल कैबिनेट मंत्री,मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या,और छेत्रिय विधायकों के साथ राकेशधर त्रिपाठी पूर्व केबिनेट मंत्री ,नगर आयुक्त, जिलाधिकारी आदि मौजूद रहे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल,स्वाथ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह,मंत्री सूर्य प्रताप शाही,फ़िल्म अभिनेता अनुपम खेर और कई फिल्मी सितारों ने वीडियो संदेश के माध्यम से शुभकामना दी। विश्व मे इकलौता कोई व्यक्ति है जो अपने जीवन काल मे पुनर्जन्म महोत्सव मनाता हो।
आज कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल नन्दी का पुनर्जन्म महोत्सव मनाया
आज कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल नन्दी का पुनर्जन्म महोत्सव मनाया

12 जुलाई 2010, सावन का महीना और रमजान के दिन भी चल रहे थे तत्कालीन मंत्री श्री नन्दी अपने घर के पीछे मनोकामना पूर्ति प्राचीन शिव मंदिर से जल अर्पण करके वापस अपने घर की तरफ बढ़ रहे थे तभी एक धमाके ने आस पड़ोस को दहला दिया वो धमाका मंत्री नन्दी के ऊपर आरडीएक्स बम से हुए हमले का था जब और उसके बाद आस पास में खून के धब्बे बिखरे पड़े थे और उनके करीब जो लोग थे उनकी लाशें पड़ी थी मंत्री नन्दी इस हमले में बुरी तरह घायल हो गए साथ ही एक गनर,और टाइम्स ऑफ इंडिया के पत्रकार की मौके पर मौत हो गई। चारो तरफ अफरा तफरी का माहौल मच गया लखनऊ स्थित पीजीआई में 7 महीने 7 दिन के मौत से संघर्ष के बाद वो होश में आये तब तक जाने कई बार अफवाह उड़ चुकी थी कि नन्दी नही रहे और तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती इस खबर को दबा रही थी ।
वजह साफ थी लोकप्रिय नेता होने की वजह से कही प्रयागराज की सड़कों पर दंगे का माहौल न हो जाये हर मंदिर हर मस्जिद में उनकी सलामती की लोग दुआएं कर रहे थे जगह जगह सड़कों पर पूजा हवन किये जा रहे थे और भगवान भोलेनाथ की कृपा और लोगों के आशीर्वाद की वजह से वो दुबारा सबके बीच सही सलामत आज फिर मंत्री पर काबिज हैं। आज हुए कार्यक्रम में मंत्री नन्दी ने सभी चाहने वालों का आभार जताते हुए कहा कि कार्यक्रम में देश विदेश से हर तरह के मेहमान आएं ये आपका कार्यक्रम है और आप लोग का प्रेम ऐसे ही सदैव बना रहे।
ज्ञात हो कि विगत 9 सालों से लगातार प्रयागराज में मंत्री नन्दी का पुनर्प्राप्त महोत्सव मना रहे है। आज के कार्यक्रम में 2 लाखों लोगो ने प्रशाद ग्रहण किया और भोज में सामिल हुए । कार्यक्रम में मऊ,रायबरेली,लखनऊ और आस पास के जिलों से भरी तादात में व्यापारी,कार्यकर्ता मौजूद रहे। से आते हैं शिव रुद्राभिषेक से  होती है और सुबह के नाश्ते से लेकर देर रात तक सभी लोगों के खान पान की भरपूर व्यवस्था होती है। ये पहला ऐसा अनूठा कार्यक्रम है जहां इस तरह का आयोजन होता हो जिसमें लाखों की संख्या में लोग सुबह से लेकर रात के खाने तक कि व्यवस्था हो वो भी उत्तम गुणवत्ता के साथ और इसी उपलक्ष्य में मंत्री नन्दी का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है और 12 जुलाई 2019 को उन्हें सम्मानित भी किया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *