आजमगढ़ में निरहुआ के रोड शो में लगे अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे, ग्रामीणों ने काफिले पर किया पथराव

[object Promise]

आजमगढ़। भाजपा प्रत्याशी और भोजपुरी फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ आजमगढ़ में रोड शो कर रहे हैं। निरहुआ के रोड शो के दौरान परमानपुर गांव के लोगों ने उनके काफिले को रोकने की कोशिश की। साथ ही ‘अखिलेश यादव जिंदाबाद’ के नारे भी लगाए।
सोमवार को दिनेश लाल यादव निरहुआ आजमगढ़ के मेहनाजपुर से चैक तक रोड शो कर रहे हैं।

इसी क्रम में दिनेश लाल यादव निरहुआ का काफिला जब परमानपुर गांव से हो कर गुजरा तो ग्रामीणों ने निरहुआ के काफिले को रोकने की कोशिश की।

यह देख कर पुलिस ने ग्रामीणों को खदेड़ना शुरू किया। जिसके बाद ग्रामीण  ‘अखिलेश यादव जिंदाबाद’ और निरहुआ तुम वापस जाओ के नारे लगाने लगे।

उधर, यह देख कर काफिले में शामिल भाजपा के समर्थकों ने ग्रामीणों को अपशब्द कहा। जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस और निरहुआ के काफिले पर पथराव किया। हालांकि, पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद निरहुआ के काफिले को परमानपुर गांव से बाहर निकाल दिया। इसके बाद निरहुआ का रोड शो तरवां की ओर बढ़ गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *