आगरा । रविवार देर रात करीब दो बजे दिल्ली से लखनऊ जा रही एक बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान बस में आग लग गई। बस में आग लगने से चार यात्री जिंदा जल गए। दिल्ली से लखनऊ जा रही रोडवेज बस की आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना करहल इलाके में मीठेपुर के पास डिवाइडर से टक्कर हो गई ।
ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि इससे बस में आग लग गई. आग लगते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. ये घटना रविवार रात 1:00 बजे की है।चीख-पुकार की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे. लेकिन तब तक एक बच्चा और महिला समेत चार लोगों की जलकर मौत हो गई थी जबकि कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं।
दिल्ली से लखनऊ जा रही बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर माइलस्टोन 77 के पास पहुंची ही थी कि तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रही प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी. इससे बस उछलकर डिवाइडर पर जा गिरी जिससे बस में आग लग गई। रोडवेज बस में कितने यात्री सवार थे, अभी तक इस बात का आंकड़ा प्रशासन के पास भी नहीं है।
रात का समय था और बस अंदर से लॉक थी. घटना की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी और सीओ राकेश पांडे मौके पर पहुंचे. उन्होंने फायर बिग्रेड की गाड़ी मंगाकर आग पर काबू पा लिया. जांच-पड़ताल फिलहाल की जा रही है।
Leave a Reply