आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पकड़ी गई अवैध शराब

[object Promise]

बांगरमऊ उन्नाव। कोतवाली क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे वे पर किलोमीटर संख्या 244 के निकट मिनी ट्रक से 150 पेटी अवैध अंग्रेजी पकड़ी गयी।शराब जो लगभग 1301 लीटर है। यह शराब हरियाणा प्रान्त की बांगरमऊ पुलिस ने पकड़ी। पुलिस ने आबकारी विभाग को सूचना देने के बाद अवैध शराब को जप्त कर लिया है। चालक व परिचालक पुलिस को चकमा देकर भाग निकले।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर कोतवाली क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 244 के निकट अवैध शराब से लादा एक मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। डाला पलटने के बाद उस में शराब की बोतल टूट गयी। सूचना पर पहुंची पीआरवी हंड्रेड डायल पुलिस ने नगर की कोतवाली पुलिस को सूचना दी। तो मौके पर क्षेत्राधिकारी अमरीश भदौरिया और कोतवाल अरविंद सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ जाकर मिनी ट्रक को क्रेन की मदद से हटवाने का कार्य शुरू किया गया। और मिनी ट्रक को कोतवाली लाया गया। पुलिस को शक होने पर उसको खुलवाया तो उसके अंदर टेंट का सामान लदा हुआ था उसके नीचे छुपा कर ले जायी जा रही अवैध शराब जिसमें से 2-3 घंटे कड़ी मशक्कत के बाद लोहे की चादर को काटकर 150 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद की गई जिसमें करीब 1301 लीटर अंग्रेजी शराब थी। जिसमें करीब तीन प्रकार की अंग्रेजी शराब थी। इतनी बड़ी मात्रा में शराब चुनाव मे खपाने की तैयारी थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *