[object Promise]
उपेन्द्र कुशवाहा
कुशीनगर : कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के कठकुइयां बाजार के समीप रहने वाले एक परिवार में दो युवक दुर्गा पूजा के लिए चंदा मांगने आए। घर में मौजूद महिला ने उन्हें चंदा दिया और जलपान भी कराया। इस दौरान दोनों युवक महिला के कान की बाली खींच कर भाग निकले।
मूल रूप से बिहार प्रांत निवासी एक परिवार कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के बदल पट्टी गांव में रहता है। इस परिवार ने कठकुइयां बाजार के पास रेलवे ढाले पर भी जमीन खरीद रखी है। इस जमीन में अभी झोपड़ी है जिसमें परिवार के सदस्य कभी कभार आकर रुकते हैं। मंगलवार की शाम को परिवार की जमीला नामक महिला झोपड़ी में बैठी हुई थी। इस दौरान दो युवक बाइक से पहुंचे।
महिला से कहने लगे कि गांव में दुर्गा मूर्ति रखी जा रही है, जिसके लिए वे चंदा मांगने आए हैं। महिला ने दोनों युवकों को सम्मान पूर्वक झोपड़ी में बैठाया और 20 रुपये चंदा दी। चंदा देने के बाद महिला ने दोनों युवकों को जलपान भी कराया। जलपान के दौरान ही दोनों युवक महिला के कान से बाली खींच लिए और बाइक पर बैठकर फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर लोग जुटे तब तक बाइक सवार दोनों युवक गुम हो चुके थे।
Leave a Reply