स्वास्थ्य रक्षकों के नाम मनोज कुमार ने दिया संदेश
लखनऊ। अॉल इण्डिया कम्यूनिटी हेल्थ वर्कर्स एसोशिएसन के राष्ट्रीय महासचिव मनोज कुमार ने बुधवार को अपने आंदोलनकारी साथियों के नाम एक संदेश जारी किया। संदेश में मनोज कुमार ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार के सहयोगात्मक रूख के कारण लम्बे समय से चल रहा स्वास्थ्य रक्षक आंदोलन अब सफलता के निकट पहुंच चुका है तथा हजारों स्वास्थ्य रक्षकों की बहाली को निर्धारित करने वाला विभागीय शासनादेश जल्द ही जारी होने वाला है.
जिसके लिए इतने लम्बे समय से आंदोलन करने वाले सभी सहयोगी मित्र सम्वेदनशील प्रशासनिक अधिकारी और इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया के सभी पत्रकार बंधु बधाई के पात्र हैं।
मनोज कुमार ने इस संदेश में कहा है कि इस संदेश को जारी करने की आवश्यकता इसलिए महसूस की गई क्योंकि पिछले दिनों नैतिक पार्टी नामक राजनैतिक दल के कुछ लोगों ने भ्रष्ट नौकरशाहों के साथ मिल कर आंदोलन को भटकाने का असफल प्रयास किया था.
जो प्रशासनिक स्तर पर पूरी तरह असफल सिद्ध हुआ है। इस सम्बंध में दूर दराज के जिलों तथा भारत के लगभग सभी प्रदेशों में मौजूद लाखों स्वास्थ्य रक्षकों तक सही जानकारी पहुंचाना जरूरी समझा गया।
Leave a Reply