[object Promise]
उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर । छठ व्रतियों ने भगवान भाष्कर को दियों, तालाबों सहित अपने अपने छठ घाटो पर डुबते सुर्य को अर्घ्य दिया। बुधवार की सुबह उदीयमान यानी उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ महापर्व संपन्न हो जाएगा। जनपद के पडरौना नगर के रामधधाम पोखरा स्थित छठ घाट पर मंगलवार की शाम अर्घ्य देने के लिए लोगों की काफी भीड़ रही। छठ का अद्भुत नजारा देखने को मिला। जैसे-जैसे अर्घ्य देने का वक्त का नजदीक आ रहा था व्रतियों की कतारें बढ़ती जा रही थीं।
भगवान सूर्य के अस्ताचल में जाने के बाद श्रद्धालुओं ने अर्घ्य दिया और अपने के घर की ओर लौट गए तो वहीं कुछ श्रद्धालु छठ पर रात बिताने के बाद सुबह अर्घ्य देकर लौटे | पडरौना में कुछ लोग पैदल ही छठ पर गए तो कुछ लोग गाड़ी से निकले। सड़कों पर काफी भीड़ रही। गाड़ी के लिए पार्किंग करने की जगह-जगह व्यवस्था की गई थी,जहां गाड़ियां खड़ी कर लोग पैदल छठ घाट पर जा सकते हैं |
कुशीनगर में छठ घाटों पर अभूतपूर्व सुरक्षा के किए गए थे इंतजाम । कुशीनगर ,कसया, कप्तानगंज, रामकोला,पडरौना , सेवरही,तमकुहीराज,खड्डा,हाटा,फा
जिलनगर सहित सभी जिले के ग्रामिण इलाको मे भी छठ घाटो पर अर्घ्य देने के लिए आस्था का सैलाब उमड़ा। हर छठ घाट के किनारे अर्घ्य के लिए लोग इकट्ठा हुए। छठ के घाटों को रंग-बिरंगे बल्बों से सजाया गया था । घाट पर छठ के गीत बज रहे हैं। पूरा माहौल छठमय हो गया है।
तमकुही मे काग्रेसी के बिधायक अजय कुमार लल्लु ने पूरे परिवार के साथ दिया डुबते सूर्य को अर्घ्य। काग्रेस के विधायक अजय कुमार लल्लु ने छठ पूजा में शामिल होकर छठ वर्ती महिलाओ को डुबते सूर्य को अर्घ्य दिलवाया
Leave a Reply