[object Promise]
ब्यूरोचीफ – कामेश्वर पाण्डेय
रिपोर्टर- मन्नान अहमद
कुछ दिन पूर्व मिश्रौलिया गांव में मार्ग दुर्घटना में घायल हुए रवि कुमार निवासी ग्राम मीठा बेल थाना झंगहा जनपद गोरखपुर के ईलाज के लिए 20 हजार रुपये का चेक दिया गया।
यह धनराशि भारतीय रेडक्रास सोसाइटी की ओर से जिलाधिकारी अमित किशोर द्वारा आज घायल की पत्नी पूजा देवी को प्रदान किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि समाज में असहाय लोगो की सहायता करना सबसे बड़ा पुनीत कार्य है।असहाय लोगो की सहायता करके जो ख़ुशी मिलती है वह ख़ुशी सबसे बड़ी होती है।
इस अवसर पर भारतीय रेडक्रास सोसाईटी के शासकीय सचिव/अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0डी0वी0शाही, लिपिक कौशल कुमार,बाल जी भारती आदि उपस्थित रहें।
Leave a Reply