राकेश कुमार केसरवानी
प्रयाग संगीत समिति की एक दुष्कर्म पीडि़त छात्रा की अश्लील तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इससे जहां पीडि़त परिवार बेहद परेशान हो गया है, वहीं अभियुक्त अब तक पुलिस की पकड़ दूर है। आरोपित रिक्की उर्फ मौसिम खान एक महामंडलेश्वर का निजी सुरक्षा गार्ड था। वह इंदौर के साजापुर का मूल निवासी है। कीडगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली 19 वर्षीय एक युवती प्रयाग संगीत समिति में नृत्य सीखती है। वह निजी कॉलेज से पढ़ाई भी कर रही है।
छात्रा अपने परिवार के साथ कुंभ मेले के दौरान एक महामंडलेश्वर से मिलने के लिए गई थी। वहीं पर रिक्की मिला, जिसने महामंडलेश्वर से छात्रा को मिलवाया। आरोप है कि दोबारा वहां जाने पर रिक्की ने प्रसाद में नशीला पदार्थ खिला दिया और फिर उसकी आपत्तिजनक तस्वीर व वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया।वीडियो और तस्वीर वायरल करने की धमकी देते हुए अभियुक्त ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। 28 मार्च 2019 को सिविल लाइंस स्थित होटल जेके पैलेस में भी ले गया। होटल में जब रिक्की ने अपना पहचान पत्र दिया तो उसमें मौसिम खान लिखा था। सच्चाई जानने पर छात्रा ने उससे दूरी बनाई तो उसने अश्लील वीडियो और तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
इस पर पीडि़ता ने सिविल लाइंस थाने पहुंचकर रिक्की के खिलाफ मुकदमा कराया। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस राकेश चौरसिया का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Leave a Reply