कौशाम्बी जनपद के तिल्हापुर मोड में 10 लीटर कच्ची शराब व उपकरण के साथ एक गिरफ्तार तिल्हापुर चौकी इंचार्ज राम कुमार पाण्डेय की कार्यवाही से अवैध शराब माफियाओ में मचा हड़कंप । कौशाम्बी के सराय अकिल कच्ची शराब कांड को लेकर उत्तराखंड व यूपी में मचे कोहराम के बीच तिल्हापुर चौकी इंचार्ज राम कुमार पाण्डेय ने केवट के पुरवा घाट से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की है।
शुक्रवार देर शाम को की गई कार्रवाई में पुलिस ने 1 कुंटल लाहन व शराब बनाने के उपकरण भी जब्त किए हैं। सराय अकिल थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तिल्हापुर चौकी इंचार्ज राम कुमार पाण्डेय व चौकी टीम ने केवट का पुरवा में शुक्रवार शाम को छापेमारी की थी । जिसमें पुलिस को केवट का पुरवा घाट में से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब मिली। मामले में संलिप्त संतलाल पुत्र जिताऊ निवासी मल्हीपुर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर दिया ।
Leave a Reply