[object Promise]
अयोध्या। अवैध खनन पर लगी रोक के बावजूद भी मिट्टी खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं इस अवैध खनन पर रोक लगाने में पुलिस भी नाकाम साबित हो रही है। कुमारगंज थाना अंतर्गत संत जगन्नाथ पूर्व माध्यमिक विद्यालय बघौड़ा के पीछे कुछ दूर पर स्थित खेत में दो दिन से जेसीबी मशीन से मिट्टी खोदकर ट्रैक्टर ट्राली से लाद कर ठेकेदार द्वारा ढुलाई कराई जा रही है|क्षेत्र में मिट्टी ठेकेदारों द्वारा अवैध खनन कर के मिट्टी की बिक्री ईंट भट्ठे पर की जा रही है राजस्व व पुलिस विभाग को जानकारी होने के बावजूद भी मिट्टी का खनन रुकने का नाम नहीं लेे रहा|
जब इसके संबंध में थाना अध्यक्ष कुमारगंज श्रीनिवास पाण्डेय से बात की गई तो उन्होने बताया की अवैध खनन रोकने का कार्य पुलिस का नही है |इसके लिए अलग से खनन विभाग बनाया गया है|
उपरोक्त मामले में जब एसडीएम मिल्कीपुर के0डी शर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहां कि यदि अवैध तरीके से खनन किया जा रहा है तो ऐसे मामलों में कार्यवाही करने का दायित्व स्थानीय पुलिस का भी होता हैं |फिलहाल अवैध खनन रोकनेे के लिए खनन विभाग बनाया गया है |जो अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही करता है| जब खनन विभाग से बात की गई तो उन्होने बताया कि अभी हम दूसरे कार्य में बिजी है कल तक जांच कराई जाएगी मौके पर हमारे पास वाहन नहीं है|
Leave a Reply