[object Promise]
उन्नाव। पुलिस ने तेज कार्यवाही करते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 02.12.2018 को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 1562/18 धारा 307 भा0दं0वि0 व मु0अ0सं0 1564/18 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक उन्नाव द्वारा गिरफ्तार करने वाली टीम के उत्साहवर्द्धन हेतु 10000 रु0 के नकद पुरस्कार की घोषणा की गयी है। पकड़े गए अभियुक्तो में अमित यादव पुत्र संतू नि0 ग्रा0 तौरा थाना पुरवा जिला उन्नाव है।
पुलिस ने इनके पास से 1 अदद देशी तमन्चा 315 बोर मय 2 अदद जिन्दा कारतू1 अदद खोखा कारतूस बरामद किया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अरूण कुमार द्विवेदी, थाना कोतवाली, ललऊ खेड़ा चौकी इंचार्ज जितेन्द्र सिंह यादव, थाना कोतवाली, उ0नि0 हसीब अहमद थाना कोतवाली,उ0नि0 अमित सिंह थाना कोतवाली ,का0 ज्ञानेन्द्र सिंह थाना कोतवाली मौजूद रहे।
Leave a Reply