हरदोई । हरदोई से ही प्रदेश में बिजली का संकट और घोटाले की नींव डाली गई ,अब और कोई कैराना बर्दाश्त नहीं होगा। अराजक तत्वों को घर में घुसकर मारा जाएगा। प्रदेश में निवेश का माहौल तैयार है। निकाय सेवक ऐसा चुने जो सुबह उठकर गलियों में भ्रमण कर समस्याओं से रुबरु हो सके उक्त संबोधन प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजकीय इंटर कॉलेज में निकाय चुनाव के प्रत्याशियों को जीत दिलाने हेतु अप्रत्याशित भीड़ को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
यह भी पढ़ेे: निकाय चुनाव: मुजफ्फरनगर में गरजे योगी, कहा-हमारे राज में अपराधी जा रहे यमराज के पास
विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नरेश अग्रवाल के बिजली घोटाले से जनता को रू-ब-रू कराते हुए कहा कि प्रदेश में बिजली का संकट हरदोई से ही शुरू हुआ, अब प्रदेश में कैराना, मुजफ्फरनगर ,बरेली जैसी घटनाएं करने की हिमाकत जो करेगा ,उसे घर-घर जाकर मारा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निवेश का माहौल पूरी तरीके से तैयार हो गया है पहले निवेश करने के लिए छोड़ कर चले जाते थे आज निवेश के लिए होड सी लगी है। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन सरकारों ने पिछले 10-15 वर्षों में नगरपालिका को नरक पालिका बना दिया है। पैसे की बर्बादी की गई है ।अब यह नहीं होगा। भाजपा के ऐसे पार्षदों और अध्यक्षों को चुनना है जो सुबह उठकर गलियों में घूम कर जनता की परेशानी को चिन्हित कर उसे दूर कराने का प्रयास करें ।पूरे प्रदेश को भगवा मय बनाना है ।नगर और ग्रामीण क्षेत्र की इकाइयों को सुदृण बनाना है बड़ी योजनाओं को सांसद और विधायक लाकर जनता हित में कार्य करेंगे। जनता के पैसे से ही पेयजल ,ड्रेनेज सिस्टम, बिजली व्यवस्था ,पशुओं के पीने की व्यवस्था ,जल निकासी की उत्तम व्यवस्था के साथ कार्य कराए जाने हैं ।इन कार्यों में पैसे की कमी आने नहीं दी जाएगी प्रदेश के किसी जिले में बिजली की कमी नहीं होने दी जाएगी।
यह भी पढ़ेे: भाजपा कार्यकर्ताओं की समस्याओं का तुरंत हो निदान
यह गरीबों की सरकार है पूर्ववर्ती सरकार के मंत्री के द्वारा गरीबों का पैसा जो लूटा गया ,उनके घोटालों को सामने लाया जाएगा ।उन्होंने इशारों-इशारों में नरेश अग्रवाल के घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि बिजली संकट प्रदेश में हरदोई से ही शुरू हुआ था। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि शहर का प्रत्याशी पारुल दीक्षित कर्मठ इमानदार और युवा प्रत्याशी है यह आपकी समस्याओं से रूबरू होकर निवारण कराएगा ।मुख्यमंत्री योगी ने सात नगर निकाय और छह पंचायत निकाय समेत 13 निकाय प्रत्याशियों को जिताने की अपील जनता से की। मालूम हो कि नगर पालिका परिषद हरदोई के युवा प्रत्याशी पारुल दीक्षित व समस्त निकायों के प्रत्याशियों के लिए जिताने की अपील करने मुख्यमंत्री योगी पधारे थे। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल ने सपा के अध्यक्ष पद प्रत्याशी सुख सागर मिश्रा मधुर को चुनाव मैदान में उतारा है। कल से ही प्रशासन ने मुख्यमंत्री आगमन की सूचना मिलते ही तैयारियां पूरी कर ली थी ।प्रशासन ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। भाजपाइयों ने सभास्थल के मंच को भगवामय बना दिया था। सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के आने का सिलसिला शुरु हो गया था मुख्यमंत्री की सभा में लगभग पचास हजार की भीड़ मौजूद रहे। भीड़ में पारुल -योगी के नारे अनवरत रूप से लगते रहे।
Leave a Reply