अयोध्या विकास को लेकर जुड़ने जा रही एक कड़ी: लल्लू सिंह

[object Promise]
.अयोध्या। केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी की 29 जनवरी को राजकीय इंटर कालेज में होने वाली विशाल जनसभा को लेकर भाजपा कार्यालय में बैठक आयोजित की गयी। इस दौरान वह पांच परियोजनाओ की आधारशिला रखेंगे। जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की भी सम्भावना है। बैठक में आयोजन को लेकर मण्डलवार जिम्मेदारियां सौपी गयी। जनसभा में दर्जनों विधायक व आधा दर्जन सांसद शामिल होंगे। 25 हजार लोगो के जमावड़े का लक्ष्य जनसभा हेतु रखा गया है।
सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी जीआईसी के मैदान में पांच परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। जिसमें सरयू पर वैराज, अयोध्या से काशी फोरलेन, चैरासीकोसी परिक्रमा, सहादतगंज से नयाघाट बाईपास का सौन्दर्यीकरण, रामवन गमन मार्ग शामिल है। उन्होने कहा कि अयोध्या और उसके आसपास के क्षेत्रों में विकास की एक और बड़ी कड़ी जुड़ने जा रही है। विकास की इन परियोजनाओं का प्रभाव कई जनपदों के पयर्टन पर पड़ेगा। इस ऐतिहासिक आयोजन की साक्षी आम जनता बने इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। परियोजनाओं की जनता को पूर्ण रुप से जानकारी देने के लिए मण्डलवार कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
लोकसभा क्षेत्र को होडिंग, बैनर से पाट दिया जायेगा। जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सक्रिय होने की आवश्यकता है। कुछ जगह की बूथों की सूची तथा सदस्यता व दीवाल लेखन की पूरी सूची नहीं आने पर उन्होने कहा कि निष्क्रिय पदाधिकारी या तो सक्रिय हो या पद छोड़कर किसी दूसरे योग्य व्यक्ति को जिम्मेदारी सौंपी जाय। केन्द्रीय मंत्री के आगमन की तैयारी को लेकर मण्डलवार बैठक का आयोजन किया जाय। जनसभा की सफलता से भाजपा के प्रति परिवेश का निर्माण होगा तथा गठबधन करने वालें विपक्षी दलों के इरादे शिथिल पड़ेंगे।
महानगर अध्यक्ष ने कहा कि महानगर इलाके में कार्यकर्ता पत्रकों के माध्यम से घर घर सम्पर्क करके जिले को मिलने वाली इस ऐतिहासिक सौगात के विषय में जानकारी दे और सभा स्थल पर पहुंचने की अपील करें। बैठक में डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, ओम प्रकाश सिंह, कमलाशंकर पाण्डेय, अभिषेक मिश्रा, संजीव सिंह, राधेश्याम त्यागी, शैलेन्दर कोरी, ब्रहमानंद शुक्ला, शोभनाथ वर्मा, दानबहादुर सिंह, रमेश सिंह, शैलेन्दर कोरी, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, तिलकराम मौर्या, नागेन्द्र सिंह लल्लू, अशोक कसौधन, धमेन्द्र सिंह, अशोक वर्मा, चन्द्रबली सिंह, अशोक वर्मा, आलोक द्विवेदी, रंजीत मौर्या, बालकृष्ण वैश्य, अरविंद सिंह, स्मृता तिवारी, नीरज दीक्षित, रामकुमारसिंह राजू, विद्याकांत द्विवेदी, गोकरन द्विवेदी, देवेन्द्र मिश्रा दीपू, अशोक मिश्रा, डा सरोज मिश्रा, शकुंतला त्रिपाठी, प्रमोद साहू, दिवाकर सिंह, राजेश सिंह, केशव बिगुलर, आकाशमणि त्रिपाठी, बब्लू मिश्रा सहित सभी मण्डल अध्यक्ष व प्रभारी मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *