अमेठी मे राहुल की हार के लिए मटटू और भोला भी बराबर के जिम्मेदार ,अमेठी मे बटे पर्चे

अमेठी मे राहुल की हार के लिए मटटू और भोला भी बराबर के जिम्मेदार ,अमेठी मे बटे पर्चे

अमेठी मे राहुल की हार को लेकर पर्चे भी बांटे जा रहे है पर्चा किसने छपवाया है उसका नाम तो नही लिखा है पर पर्चे मे लिखा है कि संजय गांधी अस्पताल के प्रशासक मनोज मटटू एंव अस्पताल के मैनेजर भोला नाथ तिवारी की राहुल गांधी को हराने मे अहम भूमिका रही है।

अमेठी मे राहुल की हार के लिए मटटू और भोला भी बराबर के जिम्मेदार ,अमेठी मे बटे पर्चे

पर्चे मे लिखा है कि संजय गांधी अस्पताल मे जो मरीजो को लूटा जा रहा है लोकल कर्मचारियों को निकाला और प्रताणित किया जा रहा है उससे राहुल गांधी को करीब 70 हजार वोट का नुकशान हुआ है
परिणाम स्वरूप राहुल गांधी चुनाव हार गये।पर्चे मे लिखा है कि मनोज मटटू और भोला तिवारी भाजपा से मिले हुए थे भोला तिवारी को प्रियंका ने कांग्रेस आफिस से निकाल दिया था उंही भोला को मनोज मटटू ने अस्पताल का मैनेजर बना दिया।पर्चे मे यह भी आरोप लगाया गया है कि मतदान से पहले अस्पताल मे चार्ज बढाये जाने का भी चुनाव पर असर पडा उसमे यह भी कहा गया है कि संजय गांधी अस्पताल मे पहले मरीजो से 6 से 8 हजार रूपये तक की जांच करा ली जाती है तब आयुषमान भारत कार्ड की सुविधा दी जाती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *