अमेठी पुलिस व स्वाट टीम द्वारा अवैध वसूली करने वाले गैंग के 04 अभियुक्त गिरफ्तार

[object Promise]
रिपोर्ट सैय्यद मकसुदुल हसन

उनके कब्जे से 03 अदद पुलिस की फर्जी आईडी, 02 अदद तमंचा व 05 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 अदद बोलेरो गाड़ी संख्या यूपी 70 बीडी 1959 बरामद।

अमेठी । पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने आज पत्रकारो को बताया कि अपराध एवं अपराधियों की धर पकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम शुक्रवार केेओ प्रभारी उप निरीक्षक विनोद यादव टीम मय हमराह जामो तिराहे पर मौजूद थे कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफ़ेद रंग की बोलेरो संख्या यूपी 70 बीडी 1959 से कुछ संदिग्ध व्यक्ति असलहों से लैस होकर किसी घटना को अंजाम देने हेतु गौरीगंज से अमेठी की तरफ जा रहें हैं | इस सूचना पर थाना अमेठी के उ०नि० प्रदीप कुमार मिश्र मय हमराह द्वारा सुषमा देवी डिग्री कालेज के पास बैरियर लगाकर मार्ग अवरुद्ध कर दिया गया, थोड़ी देर बाद एक सफेद रंग की बोलेरो आकर रुकी कि पीछे प्रभारी स्वाट टीम मय हमराह पहुँच गये | गाड़ी में सवार संदिग्ध व्यक्ति गाड़ी रोककर भागने लगे कि घेर कर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए समय करीब 01:05 बजे रात्रि 04 व्यक्तियों को पकड़ लिया गया | पूछने पर एक ने अपना नाम सूर्यभान पाण्डेय बताया तलाशी से एक अदद फर्जी पुलिस परिचय पत्र बरामद हुआ, दूसरे ने अपना नाम नीरज सिंह बताया जिसकी तलाशी से एक अदद तमंचा 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ, तीसरे ने अपना नाम अमित सिंह बताया जिसकी तलाशी से एक अदद तमंचा 03 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक अदद पुलिस का फर्जी परिचय पत्र बरामद हुआ, चौथे ने अपना नाम बीर बहादुर सिंह बताया तलाशी से फर्जी पुलिस परिचय पत्र बरामद हुआ | सूर्यभान पाण्डेय (चालक) से गाड़ी के कागजात मागने पर दिखा न सका और बताया की गाड़ी पर लगा नम्बर प्लेट फर्जी है तथा सभी पुलिस परिचय पत्र फर्जी हैं तथा अवैध वसूली करने के लिए रखें है |
श्री आर्य ने कहा कि सराहनीय कार्य करने वाली टीम को उत्साहवर्धन हेतु 5000 रूपये का नकद पुरस्कार घोषित किया गया है इस मौके पर सी ओ अमेठी पीयूष कांत राय भी मौजूद थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *