अमेठी पुलिस द्वारा 16 मार्च को हुई लूट का खुलासा ।

[object Promise]

ब्यूरो चीफ:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी।।पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी अमेठी पियूषकान्त राय के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज उ०नि०दिनेश कुमार तिवारी मय हमराह तलाश वांछित चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन क्षेत्र में मौजूद थे।

मुखबिर की सूचना के आधार पर दुर्गापुर बाईपास ग्राम खेरौना थाना अमेठी से मोटरसाइकिल पर सवार 02 संदिग्ध व्यक्तियों को समय करीब 10:40 बजे सुबह घेर कर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए पकड़ लिया गया | पूछने पर एक ने अपना नाम धीरेन्द्र सिंह उर्फ सोनू व दूसरे ने रामशंकर द्विवेदी बताया | जिनकी तलाशी से 02 अदद देशी तमंचा, 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर व 01 अदद सोने की चैन बरामद हुई ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *