रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
अमेठी। माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रामजन्मभूमि के निर्णय के सम्बन्ध में अमेठी पुलिस द्वारा सुरक्षा एवं शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत सभी प्रकार की तैयारियाँ की गई हैं । जिसमें थानों में होने वाली गश्त को बढ़ा दिया गया है । गश्त को हेलमेट, डण्डा, बॉडीप्रोटेक्टर व दंगा निरोधक उपकरण के साथ किया जा रहा है । मोटरसाइकिल रैली द्वारा गश्त व पीएसी के द्वारा फ्लैग मार्च किया जा रहा है । होटल, ढाबा, बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन आदि पर डॉग स्क्वॉयड द्वारा चेकिंग कराई जाएगी । फ्लैग मार्च व भीड़ नियंत्रण हेतु घुड़सवार पुलिस द्वारा गश्त की जाएगी । संवेदनशील स्थलों पर एण्टी सेबोटॉज टीम द्वारा चेकिंग की जाएगी । सोशल मीडिया पर किसी भी अफवाह को फैलने से रोकने हेतु सोशल मीडिया सेल व साइबर सेल को अलर्ट कर दिया गया है । कोई भी व्यक्ति साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए सोशल मीडिया पर ऑनलाइन आपत्तिजनक टिप्पणी या हिंसात्मक तथ्य प्रकाशित करता है तो उसके विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा व दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी तथा एन0एस0ए0 (रा0सु0का0) की कार्यवाही की जाएगी।
इसमें सभी धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों, ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों, डिजिटल वालंटियर, व्यापार मण्डल आदि के साथ जगह-जगह गांव में जाकर, थाना स्तर पर, जनपद स्तर पर साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने हेतु समन्वय गोष्ठियाँ की जा रही हैं । समस्त पुलिस अधि0/कर्म0 को उक्त के दृष्टिगत सतर्क दृष्टि रखने व तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है ।
Leave a Reply