रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
मुसाफिरखाना। पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने गुरुवार को स्थानीय रामलीला मैदान में राहुल गांधी के लिए जनसभा कर राहुल गांधी के लिए वोट माँगा।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए वोट मांगने पहुंचे सिद्धू ने जनता का अभिवादन करते हुए कहा कि यहां के लोगों में काफी ऊर्जा है। उन्होंने कहा कि जो लोग सामने बैठे हैं, वो मेरी पगड़ी के समान हैं। मैं सबका सर झुकाकर सम्मान करता हूं।
सिद्धू ने अपने चिर परिचित अंदाज में कहा कि यहां के लोगों का जोश देखकर पता चलता है कि छक्का लग गया है। उन्होंने कहा मैं सौभाग्यशाली हूं जो इस धरती पर पहुंचा हूं। यह अवसर मेरे लिए बहुत सौभाग्य का है। मैं यहां अपनी पहचान के लिए आया हूं। यहां से हमारी पहचान है। यहां कांग्रेस की जड़ जिसे मैं सींचने आया हूं।
शायरी अंदाज में सिद्धू ने कहा कि “वादा तेरा वादा वादे में बीमार आ गया वादा तेरा वादा”, कहा कि अबकी अमेठी वालो एक दो लाख जीते तो चौका, और पांच लाख से जीते तो छक्का। दोस्तो ऐसा छक्का मारो की यहाँ से विपक्षी बॉउन्द्री पार हो जाए। ठोको ताली..।
इस मौके पर कृपाशंकर सिंह,मो आलम,संजय गुप्ता, आशीष सिंह, हनुमन्त विश्वकर्मा, कुलवंत सिंह,निसार अहमद, सुशील मिश्रा, दिनेश मौर्या, आशीष यादव, राहुल, सर्वेश सिंह, अनुराग, राजू ओझा,पुणेद्र,धर्मेंद्र त्रिपाठी, अनुराग आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेशबघेल राहुल गांधी के जनसमर्थन में मुसाफिरखाना नगर पंचायत के सगरा वार्ड, गल्लामंडी वार्ड,तहसील कालोनी, गाँधीपार्क वार्ड,समेत गौरीगंज तिराहा स्थित दादरा मार्ग पर पैदल यात्रा कर राहुल गांधी के समर्थन में लोगों से वोट की अपील की:
Leave a Reply