अमेठी को ईरानी का तोहफा कुंभ के लिए चलेगी प्रतिदिन 10 ए सी बसे

[object Promise]
अमेठी । केंद्रीय कपडा मंत्री  स्मृति ईरानी के प्रयास से 10 ए सी बसे नि:शुल्क अमेठी से कुंभ के लिए चलेगी। अमेठी भाजपा के लोक सभा संयोजक राजेश अग्रहरि ऊर्फ राजेश मसाला ने बताया कि अमेठी संसदीय क्षेत्र की हर विधान सभा से दो बसे ए सी कुंभ प्रयागराज के लिए जायेगी यह सेवा पूरी तरह से नि:शुल्क है यात्रियो को बस जहा से लेकर जायेगी वही वापस पहुचायेगी l राजेश ने बताया कि यह सुविधा स्मृति ईरानी के प्रयास से जब तक कुंभ चलेगा उपलब्ध रहेगी।
अमेठी संसदीय क्षेत्र मे पांच विधान सभा सीटे गौरीगंज,जगदीशपुर,अमेठी , सलोन और तिलोई है l स्मृति ईरानी की बसो को लेकर कोई भी सोच हो पर यहा का सियासी पारा चढ गया है गैर भाजपाई दल इससे परेशान दिख रहे है कांग्रेसी इस बस सेवा को चुनावी बता रहे है पर अमेठी की आम जनता इससे खुश है l धर्म मे आस्था रखने वाले लोगो ने राहत की सांस ली है बताते चले की अमेठी से प्रयागराज के लिए 24 घंटे मे दो पैसिंजर ट्रेन है जिनका कोई अता पता नही रहता है बस सेवा न के बराबर है जिस कारण अमेठी के आम आदमी के लिए कुंभ मे जाना बडा कठिन था पर ईरानी के प्रयास से शुरू हुई बस सेवा से यहा के लोगो को कुंभ यात्रा मे बहुत सुविधा  होगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *