श्रीमान सहायक पुलिस अधीक्षक /क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय प्रयागराज अमित कुमार आंनद के निर्देशन में एंटी रोमियो टीम को खोए हुए बच्चों को अपने माता पिता से मिलवाने का लक्ष्य दिया गया। इसी क्रम में दिनांक 21/08/19 को राजरूपपुर स्थित बाल गृह में जाकर वहां मौजूद बच्चों से मिला गया मिलते समय एक बच्चा सहमा सहमा कमरे में बैठा था जिसकी उम्र 13 वर्ष थी उसके पास जाकर हमारी टीम के सदस्य उ ०नि० कामता प्रसाद महिला कांस्टेबल कविता, आरक्षी यशवंत सिंह व मुलायम यादव द्वारा उस लड़के से पूछताछ की गई तो वह लड़का अपना नाम ना बता कर रोने लगा उससे बड़ी प्यार से समझा कर पूछताछ की गई तो अपना नाम महफूज अंसारी उम्र 13वर्ष पिता का नाम आसिम अंसारी तथा माता का नाम सुरफाया पता अंसारी मोहल्ला रेलवे स्टेशन के पास फैजाबाद बताया तथा अपने नानी का गांव दर्शन नगर बताया l
जब महफूज से पूछा गया तो वह रोते हुए बताया कि दिनांक 11/08/19 को अपने नानी के घर से अकबरपुर जा रहा था लेकिन अकबरपुर ना जाकर ट्रेन से इलाहाबाद आ गया स्टेशन पर मैं बीना खाना खाए दिन भर पढ़ा रहा यह कहते हुए महफूज रोने लगा किसी तरह से उसे प्यार से चुप करा कर पूछताछ की गई तो बताया कि मैं स्टेशन पर था दिनांक 13/08/19 को चाइल्ड हेल्पलाइन वाले आए और मुझे इस बालगृह में ला कर रखे हैं उक्त बालक से बात करने के पश्चात उसके द्वारा बताएं गए पता पर थाना प्रभारी कोतवाली अयोध्या के सीयूजी नंबर पर बात की गई तथा महफूज का हुलिया बताया गया थाना प्रभारी ने चौकी प्रभारी दर्शन नगर का मोबाइल नंबर दिए तथा चौकी प्रभारी दर्शन नगर को महफूज अंसारी का फोटो मोबाइल पर भेजा गया l
चौकी प्रभारी दर्शन नगर उस बच्चे का पता लगाकर बताया कि यह लड़का अंसारी मोहल्ले का रहने वाला है तथा यहीं से गायब हो गया है चौकी प्रभारी दर्शन नगर महफूज अंसारी के भाई परवेज अहमद का मोबाइल नंबर दीया उक्त मोबाइल नंबर पर बात की गई तो परवेज ने बताया कि मेरा भाई महफूज अंसारी 12/08/19 से गायब है साथ ही महफूज का भाई ने कहा कि दिनांक 22/08/19 को हम प्रयागराज आ रहे हैं इसके बाद आज दिनांक 22/08/19 को महफूज अंसारी का भाई परवेज अहमद प्रयागराज आया वह टीम से मिला उसे लेकर राजरूपपुर में स्थित बालगृह ले जाया गया महफूज अंसारी अपने भाई परवेज अंसारी को देखते ही दौड़ा वह उससे लिपट कर रोने लगा इस दृश्य को देखकर वहां पर उपस्थित सभी लोगों की आंखें नम हो गई लेकिन यहां आंसू खुशी के थे महफूज अंसारी को उसके भाई को सौपने हेतु विधिक कार्यवाही करने के पश्चात महफूज अंसारी को उसके भाई परवेज अहमद को सुपुर्द कर दिया गया महफूज अंसारी का भाई परवेज अहमद पुलिस टीम को बार-बार धन्यवाद देते हुए हाथ जोड़ रहा था कि आप लोग मेरे बिछड़े हुए भाई को मिला दिए मैं बहुत खुश हूं आप लोग का यह कार्य सराहनीय है l
इसके बाद दोनों भाई अपने गृह जनपद चले गए । सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय प्रयागराज के टीम द्वारा किया गया यह कार्य महफूज अंसारी एवं उसके परिवार को खुशी देने वाला पल था एवं महफूज अंसारी को उसके परिवार से मिलाने से पुलिस को भी काफी प्रसन्नता प्राप्त हुई। महफूज़ अंसारी को इसके परिजन से मिलवाने वाली टीम का नाम निम्न है। 1. उ०नि० कामता प्रसाद ,थाना कीडगंज 2. ह०का० संजय कुमार दुबे , कार्यालय क्षेत्राधिकारी तृतीय 3. म०का० कविता, थाना अतरसुइया 4. का० यशवंत सिंह, थाना मुट्ठीगंज 5.का ० मुलायम यादव ,थाना कीडगंज इसी क्रम में 20.8.19 को राजकीय बाल गृह में टीम द्वारा दो बच्चे आसिफ उम्र 9 वर्ष , खालिद उम्र 8 वर्ष से बातचीत के क्रम में इनके परिजनों को पता 21.8.19 को लगा लिया गया है। इनके माता पिता को सूचित कर दिया गया है। यह कल (23.8.19) को अपने बच्चो को लेने प्रयागराज ट्रेन द्वारा पहुंच रहे है।
Leave a Reply