अमरोहा। उत्तर प्रदेश के एक मदरसे के छात्रावास में मंगलवार रात को एक 10 वर्षीय छात्र की सोते समय चाकू घोंपकर और गला काटकर हत्या कर दी गई। गंभीर हालत में कक्षा चार के छात्र को मेरठ के मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। अपराध के पीछे का मकसद स्पष्ट नहीं है। इस निर्मम हत्या में अंदरूनी लोगों की भूमिका पर संदेह करते हुए, स्थानीय पुलिस ने पूछताछ के लिए मदरसे के दो कर्मचारियों को हिरासत में लिया है।
सूत्रों के मुताबिक, खून के निशान सीधे एक मदरसा के कर्मचारी के कमरे तक पाए गए और वहां ऐसा दिखा कि खून के धब्बे मिटाने का प्रयास किया गया है। अपराध में मदरसे की रसोई का चाकू इस्तेमाल किया गया था, और इसे बाद में मदरसे के पास के एक खेत से बरामद किया गया था। मदरसे के एक कर्मचारी ने कहा कि जब हमला हुआ तब हॉल में 17 छात्र थे। वे सभी सो रहे थे। हमलावरों ने कमरे में घुसकर छात्र का गला काट दिया और उसे चाकू मार दिया। इस बीच एक छात्र के जग जाने और मदद के लिए चिल्लाने पर हमलावर भाग गए।
Leave a Reply