अमरिया तहसील के कस्बा परेवा वैश्य मे कैडिंल मार्च निकाल कर शहीद हुए सैनिकों को किया याद

[object Promise]

पीलीभीत । जम्मू कश्मीर के पुलवामा आतंकवादी हमले में शहीद हुए देश के शहीद सैनिकों के प्रति परेवा वैश्य कस्बे मे सपा जिला महासचिव तसलीमशान खाँ, व जिला पंचायत सदस्य रियाज़ खाँन के नेतृत्व मे सैकड़ों लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
शुक्रवार की शाम कस्बे के मेन चौराहे पर कस्बेवासियों ने मोमबत्तियां जलाकर शोक व्यक्त करते हुए पुलिस चौकी तक कैंडल मार्च निकाला।सपा जिला महासचिव तसलीमशान खाँ ने कहा कि सैनिकों की शहादत से आज पूरा देश गमगीन है।

आतंकवादी लगातार कश्मीर पर हमले कर रहे तत्काल प्रभाव से सरकार द्वारा कार्यवाही की जानी चाहिए। जिला पंचायत सदस्य रियाज़ खाँन ने कहा जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों द्वारा आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ जवान शहीद होने पर देश की जनता को झकझोर कर रख दिया है।उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए कड़ी निंदा की।

कैडिंल मार्च समापन पर हमले में शहीद जवानों की आत्मा को शांति प्रदान करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा 2 मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।इस मौके पर विक्रम गुप्ता, निजाकत खाँ, इमरान खान, मो०वसीम,पीतम राम, नरपत मौर्य,डा०शईम खाँ, रहीस, सुननी खाँ,अषीश गुप्ता,शकील मास्टर, मो०नदीम, रहमत हुसैन असांरी, शानू खाँ, जाफर खाँ मोअज्जम खाँ, छुन्नू खाँ,सनब्बर खाँ, हाफिज़ अनस खाँ, इलियास खाँन, आमिर खाँ,वसीम डा्ईवर, रिफाकत खाँ, साहिल, उवैस इमरान, आदि लोग मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *