मेरठ, त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की जीत से उत्साहित लोगों ने लेनिन की मूर्ति ढाह दी थी और अब यह सिलसिला उत्तर प्रदेश तक पहुंच गया है। फिलहाल खबर आ रही है कि उत्तर प्रदेश के मेरठ में भीमराव आंबेडकर की मूर्ति तोड़ दी गयी है। इसके बाद से इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
मेरठ के मदाना थाने में लगी बीआर आंबेडकर की एक मूर्ति बुधवार सुबह क्षतिग्रस्त मिली। आरोप है कि कुछ शरारती तत्वों ने मंगलवार रात इस घटना को अंजाम दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपियों को पकडऩे की कोशिश में जुटी है। मूर्ति टूटी होने को लेकर सुबह स्थानीय लोगों ने ट्रैफिक रोककर प्रदर्शन शुरू कर दिया था। प्रशासन ने यहां नई मूर्ति लगवाने की बात कहकर लोगों को शांत कराया। फिलहाल वहां आंबेडकर की नई मूर्ति लगवा दी गई है।
बता दें, इससे पहले तमिलनाडु के वेल्लूर में भी चिंतक पेरियार की मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने का मामला मंगलवार शाम सामने आया था और बुधवार को कोलकाता में जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखजीज़् की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। मूर्तियां तोडऩे और इससे पैदा हुए तनाव को लेकर गृहमंत्रालय भी हरकत में आया है और सभा राज्यों से मूर्तियों की सुरक्षा बढ़ाने के साथ ही ऐसा करने वालों पर सख्त कारज़्वाई करने को कहा गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देश में मूर्ति तोडऩे की घटनाओं पर सख्त नाराजगी जाहिर की है। रिपोट्र्स के मुताबिक इन घटनाओं से नाखुश पीएम मोदी ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह से बात की है। मंत्रालय ने राज्यों में मूर्ति तोडऩे और अन्य किसी भी प्रकार के हिंसक घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाने के लिए निर्देश जारी किए हैं।
बता दें, त्रिपुरा में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद बेलोनिया टाउन में कॉलेज स्क्वेयर स्थित रूसी क्रांति के नायक व्लादिमीर लेनिन की मूर्ति तोड़ दी गई थी। इसके बाद मंगलवार रात तमिलनाडु में पेरियार और फिर कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति को नुकसान पहुंचाया गया था। इसपर पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह दोनों ने ही नाराजगी जाहिर करते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
Leave a Reply