अब आसान नहीं रहा उत्तर प्रदेश में शिक्षक की नौकरी पाना, जानिये !

[object Promise]

लखनऊ। योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ा फैसला किया है। दरअसल सरकार ने यूपी शिक्षक भर्ती देश भर के युवाओं के लिए खोलने का निर्णय लिया है। राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) डिग्री धारक किसी भी राज्य का क्यों न हो, वो अब आवेदन कर सकेंगा।

[object Promise]
teacher

बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई, जिसमें से यह फैसला भी एक है। सरकार के प्रवक्ता और स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट ने एक निर्णय में शिक्षकों की भर्ती में देश भर के पात्र युवाओं को मौका देने का निर्देश दिया था। कैबिनेट ने हाईकोर्ट के फैसले के मद्देनजर यूपी बेसिक शिक्षा अध्यापक सेवा नियमावली-1981 में 21वें संशोधन को मंजूरी दे दी है।

[object Promise]
TET-teacher

गौरतलब है कि वर्तमान में प्राइमरी स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए सिर्फ प्रदेश के डिग्रीधारक युवा ही आवेदन कर सकते थे, लेकिन अब इसके लिए एनसीटीई की डिग्री मान्य कर दी गई है। इससे अब देश भर के एनसीटीई डिग्री धारक युवा प्रदेश की शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे।

Read More : महिलाओं की सुरक्षा करेगा “हिम्मत प्लस ऐप”, ऐसे करें इसका इस्तेमाल

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *