पडरौना। पडरौना कोतवाली के ग्राम अब्दुल चक में आज बृहस्पतिवार की शाम अज्ञात कारणों से लगी आग में आधा दर्जन लोगों की फूस की झोपड़ी सहित उसमें रखा सभी सामान जलकर खाक हो गए। इस दौरान गांव में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया था । घटना की सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सके।
घटना के बाद मिली जानकारी के अनुसार आज शाम लगभग 6:00 बजे गांव के सहदेव की झोपड़ी से अचानक आग की लपटें निकलने लगी जिसे देख ग्रामीणों ने शोर मचाना चालू कर दिया शोर सुन पहुंचे अगल बगल के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग की लपटें तेज होने के कारण लोगों को पीछे हटना पड़ा । इस आग लगी घटना में सहदेव,जनक राजा ,हरिनंदन, शिवनंदन ,गोरख, हरि आदि लोगों की फूस की झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया ।आग लगने के कुछ देर बाद सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी आग को बुझाया।
Leave a Reply