अपराधी होटल में प्रेमिका के साथ मना रहा था रंगरेलियां , वर्दी वाले बिरयानी खाने में थे मस्त

अपराधी होटल में प्रेमिका के साथ मना रहा था रंगरेलियां , वर्दी वाले बिरयानी खाने में थे मस्त

देवरिया । देवरिया पेशी पर ले गए अपराधी को गोरखपुर में अय्याशी कराने वाले हरदोई के तीनों सिपाहियों को मंगलवार को जेल भेज दिया गया। सिपाहियों पर अपराधी को भगाने और ड्यूटी में लापरवाही बरतने का आरोप है। उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक दिलचस्प वाकया सामने आया है, जहां हत्या के एक मामले में आरोपी व्यक्ति एक होटल के कमरे में अपनी प्रेमिका के साथ पकड़ा गया। जबकि उसे सुनवाई के लिए अदालत ले जा रहे तीन कांस्टेबल बगल वाले कमरे में भोजन का लुत्फ उठाते पाए गए।

कैदी कामेश्वर सिंह उर्फ डब्बू पर प्रेमिका के पति विवेक सिंह की हत्या का आरोपी है। पेशी के बाद बंदी को सीधे जिला कारागार लाने की हिदायत के बावजूद तीनों सिपाही अपराधी को भगाने की साजिश रचकर सीधे देवरिया कोर्ट में नहीं ले गए बल्कि गोरखपुर में ही उतार गए। यहां कामेश्वर के द्वारा उपलब्ध वाहन से पेश पर गए। लौटते समय गोरखपुर के हालीडे इन होटल में एक कमरे में खुद रुके और दूसरे कमरे में उसे प्रेमिका से मिलने और भागने का मौका दिया। मुखबिर की सूचना पर गोरखपुर पुलिस ने कामेश्वर को दबोच लिया।

सिपाहियों को चेतावनी देते हुए बंदी के साथ गोरखपुर रेलवे स्टेशन छोड़ा गया और जिले के एसपी को रिपोर्ट भेज दी गई। इसके बाद बंदी को लेकर हरदोई पहुंचे तीनों सिपाहियों को पुलिस लाइन तिराहे पर गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही बंदी को जिला कारागार में दाखिल करा दिया गया। शहर कोतवाल शैलेन्द्र सिंह श्रीवास्तव ने बताया कि ड्यूटी के दौरान लापरवाही और बंदी को भगाने का मौका देने के आरोप में तीनों सिपाहियों को जेल भेज दिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *