अपने ननिहाल आए बालक की करंट लगने से मौत

[object Promise]

उपेन्द्र कुशवाहा

पडरौना,कुशीनगर : जिले  के कसया क्षेत्र के दिलीपनगर के सिसई टोला पर शुक्रवार को ननिहाल आए बालक आयुष की करंट लगने से मौत हो गई| वह मूल रुप से पटहेरवा क्षेत्र के लबनिया गांव का रहने वाला था।

आयुष शुक्रवार ‌सुबह दरवाजे पर खेल रहा था| इसी दौरान घर के सामने लगे पोल के सपोर्ट में करंट उतर आया। आयुष करंट की चपेट में आ गया। इससे वह अचेत होकर गिर गया। परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घर लाने पर उसके शरीर में हरकत हुई। इस पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। लेकिन वहां भी डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजन फिर उसे लेकर घर पहुंचे। ग्रामीण शव रखकर प्रदर्शन करने लगे। वे एसडीएम को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। मामला बढने पर मौके पर लेखपाल पहुंचे और ग्रामीणों को शांत कराया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *