[object Promise]
विकास कुमार गौतम की रिपोर्ट
कौशांबी। जनपद कौशांबी के अंतर्गत पूरामुफ्ती थाना मे एक दबंग होमगार्ड के तेवर इतने बढ़ गए हैं की वह अपने आप को किसी थानाध्यक्ष से कम नहीं समझता है । उसका रुतबा इतना है कि होमगार्ड अपने मनचाहे जगह पर सिपाहियों की ड्यूटी लगवाने के दबाव बनाता है ।
होमगार्ड इसी थाना क्षेत्र का है जिसके चलते उसकी राजनैतिक पकड़ मजबूत है और यदि थाने में उसकी मनमानी में किसी ने अवरोध उत्पन्न करने की कोशिश की तो उसकी खैर नही होती है और आरोप है कि दबंग होमगार्ड की दबंगई इन दिनों इतनी ज्यादा बढ़ गई कि महिला कांस्टेबल के साथ भद्दा मजाक के बहाने छेड़छाड़ करने से पीछे नहीं हटता, महिलाओं को देख उनके साथ भी बदतमीजी से पेश आने की चर्चा आम होती जा रही है।
जानकारी के मुताबिक कौशांबी जिले का पूरामुफ्ती का स्थानीय निवासी रहने वाला दबंग होमगार्ड पप्पू पाठक इतना मनबढ हो गया है कि पुरामुफ्ती थाने में तैनात एक सिपाही रमेश चंद्र तिवारी के साथ अभद्रता एवं गाली गलौज,मारपीट भी कर चुका है। सिपाही ने होमगार्ड के ऊपर आरोप लगाते हुए बताया है कि होमगार्ड उसकी ड्यूटी अपनी मर्जी के अनुसार लगवाता है एवं मना करने पर उसके साथ मारपीट एवं जान से मारने की धमकी भी देता है।भुक्तभोगी ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष एवं कौशांबी एसपी को दी है।
Leave a Reply