अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों का पूर्व विधायक रुचि वीरा पर लगा आरोप, पार्टी से निष्काषित

[object Promise]

पूर्व विधायक और आंवला सीट से बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ चुकीं रुचि वीरा को बीएसपी ने अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण निष्कासित कर दिया है। बीएसपी जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने शनिवार को बताया कि अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने की छानबीन कराने के बाद ही उनके खिलाफ यह कार्रवाई हुई है।

सूत्रों के अनुसार, रुचि बिजनौर में पिछले दिनों हुए वैश्य सम्मेलन में शामिल हुई थीं। इस सम्मेलन में जिले के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल समेत कई नेता मौजूद थे। चूंकि सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता की मौजूदगी थी, इसलिए यह बात बीएसपी आलाकमान को नागवार गुजरी। गौरतलब है कि रुचि वीरा 2014 के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के टिकट पर पहली बार विधायक बनी थीं लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने बीएसपी का दामन थाम लिया।

बीएसपी ने बिजनौर लोकसभा सीट से उन्हें टिकट दिया था। बाद में उनका टिकट काटकर उनकी जगह सांसद मलूक नागर को टिकट थमा दिया गया। इसके बाद रुचि वीरा को आंवला लोकसभा सीट से टिकट दे दिया गया। आंवला से रुचि वीरा चुनाव हार गईं। रुचि बीएसपी में ही राजनीति का अपना नया घर तलाश रही थीं। उनको आजम खान का नजदीकी भी माना जाता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *