अधिशासी अधिकारी रेणुका यश कुमार ने हटवाया 25 वर्षों का पुराना अतिक्रमण

[object Promise]

रिपोर्ट:हर्ष यादव

मुसाफिरखाना/अमेठी। पुलिस एवं अधिशासी अधिकारी की मुस्तैदी में 25 वर्षों पुराना हटाया गया अतिक्रमण, पूरे शिवा तिवारी वार्ड 6 में नगर पंचायत मुसाफिरखाना में 25 वर्षों पुराना अतिक्रमण नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी रेणुका यश कुमार ने अपने कर्मचारियों तथा पुलिस बल के साथ में अतिक्रमण हटवाया बताते चलें कि पिछले 25 वर्षों से पूरे शिवा तिवारी वार्ड को जाने वाली सड़क के किनारे कुछ भूमि सरकारी पड़ी थी जिस पर रफीक उर्फ सुल्ली पुत्र हबीब अवैध रूप अच्छेलाल पुत्र काशी को न्यायालय में पार्टी बनाकर नगर पंचायत की सरकारी भूमि को कब्जा करने में लगे थे जब आज रफीक उर्फ सुल्ली ने उस पर लोहे का जीना लगाकर निर्माण करने चले तो विपक्षी मनोज कुमार मोदनवाल पुत्र अच्छेलाल ने अधिशासी अधिकारी को शिकायती पत्र देकर कहा कि मेरे घर के बगल में नगर पंचायत की सरकारी भूमि पड़ी है जिसको रफीक उर्फ सुल्ली अवैध रूप से निर्माण कर कब्जा करने में लगे हुए हैं जिस पर अधिशाषी अधिकारी तत्काल प्रभाव से संज्ञान लेते हुए मौके पर अपने कर्मचारियों के साथ तथा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से कब्जा की गई जमीन को मुक्त कराया साथ ही साथ वहां पर सरकारी जमीन होने का बोर्ड चस्पा/लगवा कर दिया गया। जिससे नगर पंचायत की सरकारी भूमि सुरक्षित रह सके।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *