अधिशाषी अधिकारी सेवाराम राजभर बने प्रदेश संघ के कोषाध्यक्ष

[object Promise]
रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत अमेठी को संगठन में मिली अहम जिम्मेदारी

अमेठी।अधिशासी अधिकारी संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष सेवाराम राजभर सर्वसम्पति से निर्वाचित चुने गये।चार साल से संघ से जुडे श्री राजभर को प्रदेश में यह जिम्मेदारी सौपी गयी।नगर पंचायत अमेठी के कर्मचारियों ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है।रविवार को प्रदेश मख्यालय पर अधिशासी अधिकारी संघ की बैठक हुई जिसमें चुनाव हुआ इस चुनाव में सर्वसम्मति से नगर पंचायत अमेठी के अधिशासी अधिकारी सेवाराम राजभर को संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित घोषित किया गया।

श्रीराजभर अमेठी नगर पंचायत में कार्यभार संभालने से पहले बलरामपुर श्रावस्ती,सुलतानपुर में तैनात रहे। नगर पंचायत के कर्मचारी घनश्याम शुक्ला,रामदेव यादव, शिवकुमार सरोज, विपिन तिवारी, सेवानिवृत्त कर्मचारी रामसुख तिवारी, रामसेवक यादव, पृथ्वीपाल यादव, आदि ने निर्वाचित होने पर श्रीराजभर को बधाई दी है।तथा संगठन के मजबूत होने की आशा जताई है।
नगर पंचायत के ठेकेदार वीपी सिंह राकेश तिवारी, शीतला तिवारी, सुरेन्द्र सिंह, राजू सिंह आदि ने श्रीराजभर को बधाई दी हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *