अधिकारीगण महत्वपूर्ण पत्रावलियों को प्रभारी अधिकारी के हस्ताक्षर के उपरान्त ही प्रस्तुत करें डीएम के समक्ष।

अधिकारीगण महत्वपूर्ण पत्रावलियों को प्रभारी अधिकारी के हस्ताक्षर के उपरान्त ही प्रस्तुत करें डीएम के समक्ष।

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुलतानपुर 29 जून, जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती द्वारा प्रायः यह देखा जा रहा है कि विभिन्न विभागों/कार्यालयों की महत्वपूर्ण पत्रावलियों को बिना प्रभारी अधिकारी के हस्ताक्षर से ही सीधे अधोहस्ताक्षरी के समक्ष हस्ताक्षर हेतु प्रस्तुत की जा रहीं हैं, जो कदाचित उचित नहीं है।

अधिकारीगण महत्वपूर्ण पत्रावलियों को प्रभारी अधिकारी के हस्ताक्षर के उपरान्त ही प्रस्तुत करें डीएम के समक्ष।

उन्होंने समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों/कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि अधोहस्ताक्षरी के हस्ताक्षरार्थ प्रस्तुत होने वाली पत्रावलियों में सम्बन्धित प्रभारी अधिकारी के हस्ताक्षर/मन्तव्य अंकित कराने के उपरान्त ही प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।

एआरटीओ कार्यालय 30 जून को रहेगा खुला।

सुलतानपुर 29 जून, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, प्रशासन/प्रवर्तन अखिलेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि जनहित एवं राजस्व हित में 30 जून को उप सम्भागीय परिवहन कार्यालय सुलतानपुर खुला रहेगा। वाहनों के कर एवं पंजीयन सम्बन्धी समस्त कार्य सम्पादित किये जायेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *