अतिवृष्टि से हुई क्षति की क्षतिपूर्ति दी गयी।

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुलतानपुर / विगत कई दिनों से हो रही अतिवृष्टि के कारण कई मकान पूर्णरूप से व कई मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गये। यह जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी(प्रशा0) हर्ष देव पाण्डेय ने बताया कि अतिवृंिष्ट के कारण 27 सितम्बर को 03 मकान पूर्णरूप सेे तथा 23 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गये। इसी प्रकार 24 सितम्बर से 27 सितम्बर तक 115 मकान आंशिक रूप से तथा 03 मकान पूर्णरूप से क्षतिग्रस्त हो गये जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती के निर्देश पर क्षति का आंकलन करते हुए।

सम्बन्धितों को राहत सहायता उपलब्ध करा दी गयी है। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि 27 सितम्बर को प्रातः 08 बजे तक जनपद में कुल औसत वर्षा 73.25 एम0एम0 रिकार्ड की गयी। गोमती नदी का जल स्तर 81.900 मीटर तक पहंुच गया, जबकि खतरे का बिन्दु 84.735 मीटर है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *