अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर,हादसे में एक की मौत एक जिला अस्पताल रेफर

[object Promise]

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ मार्ग पर स्थित ग्राम अतरधनी के निकट तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार दो युवक उछल कर दूर जा गिरे और बाइक के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना आसीवन क्षेत्र की ग्रामपंचायत कुरसठ ग्रामीण के मजरा भुठवा खेड़ा निवासी विमल पुत्र रजेपाल तथा अपने एक साथी छुन्नू पुत्र बद्री प्रसाद को साथ लेकर बाइक से बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मेला राम कुँवर निवासी अपने मामा ओमकार के घर गए थे । आज शनिवार शाम करीब साढ़े छः बजे दोनों बाइक से घर वापस लौट रहे थे तभी बांगरमऊ-लखनऊ मार्ग पर ग्राम अतरधनी के निकट तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी । टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक सवार दोनों युवक उछलकर दूर जा गिरे। हादसे में विमल (28) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छुन्नू गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के कुछ देर बाद उधर से गुजर रहे क्षेत्राधिकारी अम्बरीष सिंह भदौरिया ने अपनी गाड़ी रोकी और कोतवाली पुलिस तथा 108 नंबर एंबुलेंस को सूचना दी । सूचना पर पहुंची एंबुलेंस घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लायी । प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत को नाज़ुक बताते हुए उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *