[object Promise]
रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
सुल्तानपुर। धंमौर थाना क्षेत्र के देवलपुर के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र मौत,एक गंभीर रूप से घायल।
जानकारी के मुताबिक चकौदी निवासी इरफान उम्र लगभग( 62 वर्ष )अपने पुत्र जीशान(30 वर्ष) व रिजवान(28 वर्ष) के साथ हाजीपट्टी अपनी दुकान खोलने के लिए घर से निकल कर हाजीपट्टी की ओर जा रहे थे ,कि हाइवे पर तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे पिता इरफान और पुत्र जीशान की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।
वही दूसरे पुत्र रिजवान गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना स्थल पर पहुँची पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लिया।बताते चले कि पिता किराने की दुकान और पुत्र ग्राहक सेवा केंद्र की हाजीपट्टी बाजार में दुकान किये हुए थे।
Leave a Reply