अज्ञात कारणों से लगी आग में तीन गायों सहित चार बकरियाँ जलमरी

[object Promise]
उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : पडरौना कोतवाली के ग्राम दांदोपुर में बुधवार की रात अज्ञात कारणों से एक व्यक्ति के फूस की झोपड़ी में लगी आग के दौरान 3 गाय ,चार बकरियां जलमरी एक बछिया गंभीर रूप से झुलस गई वहीं झोपड़ी में रखा सभी गृहस्थी के समान जल गय शोर सुन जब तक गांव के लोग पहुंचे तब तक सब कुछ जलकर स्वाहा हो गया। इस आग लगी है लाखों रुपए का नुकसान बताया जा रहा है ।

घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी जोखू पुत्र जगीं चौहान जो बीती रात भोजन उपरांत अपने परिजनों सहित अपने मकान में सोने चले गए। रात लगभग 1:00 बजे बगल स्थित उनके झोपड़ी से अचानक आग की लपटें निकलता देख उसने चीखना चिल्लाना शुरु कर दिया, लेकिन आवाज सुन जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब तक 3 जर्सी गाय, चार बकरी जलकर मर गई।

एक बछिया भी झुलस गई।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत्यु गायों व बकरियों का अंत्य परीक्षणकराया गया। इसकी सूचना मिलते ही राजस्व टीम मौके पर पहुंचे जायजा लिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *