[object Promise]
क्राइम रिपोर्टर-मन्नान अहमद
ब्योरो चीफ-कामेश्वर पांडेय
देवरिया । शहर के देवरिया मीर गांव में एक विशाल अजगर के देखे जाने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई ।वही एक गांव का ही युवक अजगर को गले में लपेटकर काफी देर तक गाव में घूमता रहा। जिसकी सूचना ग्रामीणों वन विभाग को दिया। मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मियों ने अजगर को अपने कब्जे में ले लिया।
मिली जानकारी के अनुसार आज करीब 11 बजे दिन में शहर के अहिल्यापुर के ग्राम देवरिया मीर के प्रभुनाथ और नेता नामक व्यक्ति किसी कार्य से जा रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि सड़क पर लगभग 8 फिट का एक अजगर सड़क पर घूम रहा था ।
जिसे किसी तरह दोनों युवकों उस अजगर को पकड़ लिया।जब वह अजगर को लेकर घूम रहे थे ग्रामीण यह देख घबरा और इसकी सुचना वन विभाग के अधिकारियों को दिया।सुचना पाकर मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियो ने उसे अपने कब्जे में ले लिया।
इस सम्बन्ध में डीएफओ प्रमोद कुमार गुप्ता ने बताया कि अजगर साँप के मिलने की सूचना मिली है।जिसको विभाग द्वारा मौके पर पहुंचकर कब्जे में ले लिया गया है। ताकि उसे गाव से दूर सुरक्षित छोड़ा जा सके।
Leave a Reply